Aaj ke Mausam ki Jankari Live: प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने मंगलवार राहत की सांस ली। मंगलवार दोपहर में शुरु हुई बारिश रात तक होती रही, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट आई और मौसम भी सुहावना हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर गुड न्यूज दी है। Aaj ke Mausam ki Jankari देश में भले ही मॉनसून ने दस्तक काफी दिन पहले दे दी हो, लेकिन अभी तक उत्तर भारत के हिस्सों में पहुंचा नहीं था। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक मॉनसून दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत में पहुंच सकता है। राजधानी दिल्ली के साथ ही आज मुंबई, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में भी मॉनसून की आहट की वजह से बारिश का मौसम बना हुआ है। बिहार में कुछ जगहों पर झमाझम बारिश भी हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है। IMD के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटे मौसम कूल-कूल रहने वाला है। इसके साथ ही भागलपुर, बांका, जमुई, अररिया, कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों में तेज बारिश की संभावना
IMD के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। यहां अगले चार से पांच दिनों में राज्य के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। बीते सोमवार और रविवार को यूपी के दौरान अनेक इलाकों में मानसून-पूर्व बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
कब तक होगी झमाझम बारिश
18-20 जून के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 18-19 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक में तेज बारिश होगी। 20-22 जून को पंजाब, हरियाणा,19 से 22 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होगी। 19 और 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 20 और 21 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होगी।
हिमाचल के दो जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Aaj ke Mausam ki Jankari हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मंडी और शिमला जिलों पर भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जबकि बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 12 जिलों में से अधिकतर में गरज चमक के साथ बारिश के लिए एक और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
Leave a Comment