OnePlus Nord CE 5 अगर आप किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो न सिर्फ आपके हाथों में शानदार दिखे बल्कि हर मोर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन दे, तो OnePlus Nord CE 5 आपके लिए बेहतरीन स्मार्टफोन 8 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन न सिर्फ अपनी खूबसूरत डिज़ाइन से दिल जीतता बल्कि इसकी तकनीकी खूबियां भी दिल को छू जाती हैं।
OnePlus को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आ रही है कि कंपनी अपनी नए ‘नोर्ड फोन’ पर काम शुरू कर चुकी है और इन्हें जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। कई तरह के लीक्स के बीच आज बड़ी जानकारी सामने आई है कि OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। टिपस्टर योगेश बरार ने यह लॉन्च डेट लीक की है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus Nord 5 लॉन्च डेट
वनप्लस नोर्ड 5 8 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा
यह जानकारी योगेश बरार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। इस ट्वीट में कहा गया है कि कंपनी नोर्ड 5 के साथ ही OnePlus Nord CE 5 भी इसी दिन भारतीय बाजार में उतारेगी। यह फोन का ग्लोबल लॉन्च ईवेंट बताया जा रहा है कि जिसके मंच से सिर्फ इंडियन मार्केट ही नहीं बल्कि कई विदेशी बाजारों में भी ये फोन एक साथ अनविल होंगे।

इसकी अभी लॉन्च डेट कितनी सही है या नहीं, इस बारें में कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है। जब तक OnePlus खुद इस तारीख की घोषणा नहीं कर देती, तब तक इसे महज एक लीक ही माना जाएगा।
OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन्स
- MediaTek Dimensity 9400e
- 612GB RAM + 512GB Storage
- 6.77″ 120Hz AMOLED Display
- 50MP OIS Back Camera
- 16MP Selfie Camera
- 6,650mAh Battery
- 80W SUPERVOOC
OnePlus Nord 5 प्रोसेसर और मेमोरी
OnePlus Nord 5 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लाया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह मोबाइल मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400e ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है जो 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करेगा।
OnePlus Nord 5 को भारतीय बाजार में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी जा सकती है वहीं टॉप वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जो फिजिकल रैम में 8GB तक की वचुर्अल रैम जोड़ सकती है।
डिस्प्ले और कैमरा

OnePlus Nord 5 को 6.77-इंच की फुलएचडी + स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। OnePlus Nord 5 में इन–डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।
कैमरा के बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल LYT सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस और 2 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग जो कभी थमने न दे
OnePlus Nord 5 में 6,650mAh की बैटरी दी जा रही है जिससे आपको वीडियो देखने या कोई वो अन्य कामों में परेशानी का सामना नहीं होगा। और खास बात ये है कि इसमें 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकता है। जो मिनट भर में बैटरी को फुलचार्ज के देगा।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी के मुताबित कीमत और फीचर्स समय के साथ बदल सकते हैं। खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या विक्रेता से जानकारी जरूर प्राप्त करें।
Leave a Comment