Example: A Site about Examples

आज ईंधन की कीमतें: दिल्ली, मुंबई, पटना और अन्य जगहों पर पेट्रोल और डीजल की दरें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत जस की तस बनी हुई है. कई शहरों में पेट्रोल शतक से भी ज्यादा पर बिक रहा है. वहीं डीजल भी 90 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है.

केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगाई थी। लेकिन इसका आम लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत जान सकते हैं। हम आपको कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत के बारे में बताएंगे।

किन-किन शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर दर्ज की जा रही है। यहां डीजल का रेट 87.62 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करती दिखी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करती दिखी। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 102.86 रुपये और डीजल की कीमत 89.02 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।

यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.76 रुपये प्रति लीटर बिकती नजर आई. दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 94.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.01 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई.

जानिए कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप अपनी कार या अन्य वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप कीमतें चेक कर सकते हैं। कीमतें जानने की प्रक्रिया भी आसान है। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आपको एक एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…