DCE Rajasthan UG Merit List 2025: राजस्थान के कॉलेज शिक्षा विभाग (DCE) ने राज्य भर के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूजी पार्ट-I (सेमेस्टर-I) मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट dceapp.rajasthan.gov.in. पर जाकर अपनी मेरिट स्थिति की जांच कर सकते हैं।
चयनित छात्रों के लिए आगे की प्रक्रिया?
अगर आपका चयन हो गया है तो आपको अपने आवंटित कॉलेज में जाकर तय समय सीमा के भीतर डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और शुल्क भुगतान करना होगा। यह दोनों काम पूरे करने के बाद ही आपका प्रवेश सुनिश्चित माना जाएगा।
यदि आप निर्धारित समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो सीट किसी अन्य योग्य उम्मीदवार को दे दी जा सकती है। इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें।
कैसे करें UG Govt College Merit List 2025 डाउनलोड?
कॉलेज शिक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा जारी यूजी प्रवेश 2025-26 की मेरिट सूची को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, अपने कंप्यूटर या मोबाइल ब्राउज़र में dceapp.rajasthan.gov.in – DCE Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर “Online Admission in UG/PG Courses” सेक्शन में जाएं।
- वहां उपलब्ध “Download Merit List” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप Merit List Download Page of UG Admission Session 2025-26 पर पहुंच जाएंगे।
- वहां दिए गए इनपुट बॉक्स में अपना Application Number और जन्मतिथि सही-सही दर्ज करें।
- फिर, पेज पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को सावधानीपूर्वक भरें।
- अंत में, “Search” बटन पर क्लिक करें। आपकी मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
दस्तावेज़ सत्यापन हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- शुल्क भुगतान रसीद
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- फीस रसीद (ऑनलाइन भुगतान की स्थिति में)
चयनित छात्रों को दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा करने के लिए अपने तय किए गए कॉलेज में जाना होगा। जो छात्र वेटिंग लिस्ट में हैं, उन्हें सीट खाली होने से जुड़ी जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। अगर कोई छात्र तय समय पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं करता, तो उसकी सीट रद्द हो सकती है।
अगर नाम मेरिट में नहीं आया तो आगे क्या करें?
जिन छात्रों का नाम प्रतीक्षा सूची (Waiting List) में है उन्हें अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करना होगा। जैसे ही अगली सूची जारी होगी वे फिर से अपनी स्थिति वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं।
राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह एक महत्वपूर्ण चरण है। यदि आपने आवेदन किया है तो तुरंत dceapp.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी स्थिति जांचें और आगे की प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें।