Example: A Site about Examples

Bihar Police constable 2025: की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, कब जारी होगी एडमिट कार्ड

Bihar Police constable
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Police Constable Exam City 2025 OUT: सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड अलग-अलग परीक्षा तारीखों पर जारी किए जाएंगे।

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Date, Time: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए केंद्रीय चयन बोर्ड (CSBC) ने 16 जुलाई से 3 अगस्त के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा की एडवांस सिटी इन्फॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई किया है, वे बिहार कांस्टेबल सेंट्रल भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर मौजूद एक्विव लिंक की मदद से अपने एग्जाम सिटी के बारे में जान सकते हैं.

Bihar Police Constable 2025 Admit Card: कब आएंगे?

Bihar Police Constable Admit Card

16 जुलाई के दिन जो अभ्यर्थी अपनी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे। उनके बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी होंगे। एग्जाम डेट के साथ केंद्रीय चयन पर्षद ने एडमिट कार्ड का भी पूरा शेड्यूल जारी किया है।

परीक्षा की तिथिप्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की तिथिप्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की तिथि एवं समय (समाप्ति)
16.07.2025 (बुधवार)09.07.202516.07.2025 समय 10:30 बजे
20.07.2025 (रविवार)13.07.202520.07.2025 समय 10:30 बजे
23.07.2025 (बुधवार)16.07.202523.07.2025 समय 10:30 बजे
27.07.2025 (रविवार)20.07.202527.07.2025 समय 10:30 बजे
30.07.2025 (बुधवार)23.07.202530.07.2025 समय 10:30 बजे
03.08.2025 (रविवार)27.07.202503.08.2025 समय 10:30 बजे

Bihar Police Constable 2025 : क्या है सेलेक्शन प्रासेस?

इस भर्ती प्रक्रिया में चयन दो चरणों में होने हैं. पहला फेज लिखित परीक्षा का है, जिसमें 100 MCQ होंगे, हर सवाल एक अंक का होगा और कुल परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी. यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी, यानी इसका उपयोग मेरिट लिस्ट बनाने में नहीं किया जाएगा. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों में से कुल पदों के 5 गुना उम्मीदवारों को दूसरे फेज यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक क्षमताओं की जांच की जाएगी.

Also Read