Example: A Site about Examples

Ather Rizta: मिडिल क्लास फैमिली के लिए कम कीमत बेहतरीन रेंज वाली स्कूटर

Ather Rizta 2025 Module
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप अपने परिवार के लिए एक भरोसेमंद, आरामदायक और तकनीकी रूप से एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये स्कूटर न केवल अपनी कीमत में शानदार है, बल्कि इसके फीचर और रेंज में भी कमाल की है।

रेंज और परफॉर्मेंस

Ather Rizta का डिजाइन बेहद मॉडर्न और यूथफुल है। इसका हेक्सागोनल LED हेडलैंप फ्रंट लुक को काफी फ्यूचरिस्टिक बनाता है। चौड़े और कर्वी साइड पैनल, रिब्ड सीट और रेट्रो टच वाला ट्यूबलर ग्रैब रेल इसे एक प्रीमियम अपील देते हैं।

बैटरी जो हर कदम साथ निभाए

Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको दो बैटरी ऑप्शन में मिल जाता है। पहला है 2.9kWh वाला वेरिएंट, जो रियल वर्ल्ड कंडीशन्स में करीब 123 किलोमीटर की रेंज देता है। वहीं दूसरा 3.7kWh वेरिएंट है, जो लगभग 160 किलोमीटर तक चल सकता है।

Ather Rizta

दोनों ही मॉडल की टॉप स्पीड 80km/h है, जो शहर की ट्रैफिक और डेली यूज़ के हिसाब से एकदम फिट बैठती है।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर में Skid Control ट्रैक्शन कंट्रोल और Emergency Stop Signal जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं। इस स्कूटर में 7 इंच का स्मार्ट TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो Stack 6 OS पर चलता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, OTA (Over the Air) अपडेट्स, WhatsApp नोटिफिकेशन और Magic Twist जैसी खूबियां शामिल हैं। Magic Twist ब्रेकिंग एक नया फीचर है जो स्कूटर को चलाने में और भी स्मूद बनाती है।

आकर्षक डिजाइन और बड़ा स्टोरेज स्पेस

Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर में 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है, जो डेली ग्रॉसरी, बैग या हेलमेट रखने के लिए काफी है। इसके अलावा इसमें एक वैकल्पिक 22 लीटर का फ्रंट बूट भी दिया जा सकता है। चौड़ी सीट और फ्लैट फ्लोरबोर्ड की वजह से इसमें बैठना और उतरना आसान होता है।

कीमत और कलर

Ather Rizta

इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.10 लाख से शुरू होकर ₹1.45 लाख तक जाती है, जो बैटरी ऑप्शन पर निर्भर करती है। Ather Rizta 7 रंगों में उपलब्ध है। ये रंग हैं: डेक्कन ग्रे, सियाचेन व्हाइट, पैंगोंग ब्लू, डेक्कन ग्रे, अल्फांसो येलो, कार्डमॉम ग्रीन, और पैंगोंग ब्लू. इनमें से कुछ रंग मोनोटोन (एक ही रंग) में हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। स्कूटर की कीमतें, फीचर्स और उपलब्धता समय के साथ बदलती हैं

Also Read