Example: A Site about Examples

Rajasthan BSTC Result 2025 LIVE: Direct Link से देखें राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का परिणाम

Rajasthan BSTC Pre Deled Result
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan BSTC Result 2025 Rajasthan Pre DElEd Result 2025 predeledraj2025.in : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट चंद मिनटों बाद जारी होने वाला है। राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी रिजल्ट शाम 5 बजे predeledraj2025.in पर जारी होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शाम 5 बजे वीएमओयू स्थित सीवी रमन विज्ञान भवन से बीएसटीसी रिजल्ट ( Rajasthan BSTC Result 2025 ) जारी करेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.कैलाश सोडाणी भी मौजूद रहेंगे। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट एग्जाम कराने के 13वें दिन जारी करने जा रहा है। बीएसटीसी प्री डीएलएड कोर्स प्रदेश में 33 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान समेत 343 प्राइवेट कॉलेजों में चलाया जाता है। इसमें 25977 सीटें हैं। फॉर्म भरने वाले 604692 आवेदकों में से 549161 ने परीक्षा दी थी। आपको बता दें कि पहले बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 18 जून को आना था लेकिन टाइम टेबल में संशोधन किया गया और नतीजे की नई तिथि चार दिन पहले 14 जून निर्धारित कर दी गई। नतीजों के दिन से एक दिन पहले शुक्रवार को रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की के मुताबिक इस बार अभ्यर्थियों को छह छह अंक बोनस के मिलेंगे। रिजल्ट के बाद 15 जून से 3000 रुपये शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर संस्थान सूची के अनुसार विकल्प भरने होंगे। पहले चरण की अलॉटमेंट सूची 26 जून 2025 को जारी होगी। आपको बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है।

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025: Direct LINK

bstc result 2025 rajasthan एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक और टॉपर लिस्ट भी यहां शेयर की जाएगी, बता दें, पिछले साल जोधपुर के छगनलाल प्रजापति ने 600 में से 558 अंक के साथ परीक्षा में टॉप किया था।

राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई।

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025 FDIRECT LINK, SCORE CARD

BSTC का रिजल्ट कैसे देखें?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
  • फिर राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre Deled Result मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में कुल 5.49 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पहली पाली में 90.4 फीसदी और दूसरी पाली में 91.3 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी

LIVE UPDATE 

ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हुआ रिजल्ट का लिंक

राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है, लेकिन अभी रिजल्ट चेक करने में दिक्कत आ रही है क्योंकि वेबसाइट क्रैश हो गई है।

Rajasthan BSTC Result 2025 LIVE: प्राइमरी टीचर बनने के लिए जरूरी कोर्स में मिलता है एडमिशन

राजस्थान में प्राइमरी स्कूल में टीचर बनने के लिए आवश्यक इस दो साल के कोर्स में एडमिशन लेने के लिए बीएसटीसी प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है। राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है।

Rajasthan BSTC Result 2025 LIVE: करीब 26 हजार सीटों के लिए शुरू होगा एडमिशन

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड कोर्स में दाखिला लेने के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने वाला है। इस परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद जो उम्मीदवार परीक्षा पास कर लेंगे वह प्रदेश में 33 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान समेत 343 प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन के लिए पात्र हो जाएंगे। कुल 25970 सीटों के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू होगा।

Also Read