Example: A Site about Examples

Maruti Suzuki E Vitara 61.1 kWh बैटरी 189 Nm का टॉर्क कीमत 15 से 20 लाख के बीच

Maruti Suzuki E Vitara
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आप ऐसी SUV के तलाश में है जो न केवल स्टाइलिश हो बल्कि दमदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज भी दे, तो दिल खुद ब खुद उस ओर खिंचने लगता है। हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki E Vitara की, जो साल के अंत तक भारत में लॉन्च होने वाली है। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी जो न सिर्फ आपके दिल को छूएगी बल्कि आपके सफर को भी बेहद खास बना देगी।

लुक्स और डिजाइन

Maruti Suzuki E Vitara अपने शानदार डिजाइन के साथ आने वाली है। और इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

E-Vitara

इसमें ट्राई-स्लैश एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, फ्रंट कॉर्नर में चार्जिंग पोर्ट और रियर व्हील आर्च पर कर्व दिए गए हैं। इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं।

वहीं, पॉप आउट डोर हैंडल्स इसकी फ्यूचरिस्टिक अपील को और भी बढ़ा देते हैं। इसकी हर एक लाइन और कर्व में स्टाइल छिपा है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचेगा।

परफॉर्मेंस में दिखेगा असली जादू

Maruti Suzuki E Vitara में दो बैटरी पैक विकल्प होंगे 49 kWh और 61 kWh की बैटरी के साथ छोटे बैटरी पैक को केवल फ्रंट-व्हील ड्राइव के रूप में पेश किया जाएगा, जबकि बड़े बैटरी पैक को वैश्विक बाजारों में ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प के साथ पेश किया जाएगा।

मोटर और परफॉर्मेंस

Maruti Suzuki E Vitara में 142 bhp और 174 bhp की पावर वाले इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं, साथ ही 189 Nm और 300 Nm का टॉर्क भी मिलेगा

सेफ्टी में भी पूरी ध्यान

E-Vitara

Maruti Suzuki E Vitara में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग दिए गए हैं, जिनमें ड्राइवर और यात्रियों के लिए एयरबैग शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) भी है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

E Vitara के कुछ वेरिएंट और उनकी अनुमानित कीमतें इस प्रकार हैं

  • Sigma (49kWh): 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • Delta (49kWh): 19.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • Zeta (49kWh): 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • Zeta (61kWh): 22.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

कंपनी ने अभी तक कीमतों की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि E- Vitara सितंबर 2025 तक लॉन्च हो जाएगी।

Also Read