Example: A Site about Examples

बिहार में 11 जुलाई को होगी फील्ड असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, शेड्यूल जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
BSSC Field Assistant Exam 2025: बिहार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने फील्ड असिस्टेंट (कृषि विभाग) पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 11 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।
बीएसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर परीक्षा तिथि की जानकारी साझा की है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सूचना बेहद जरूरी है।

201 पदों पर होगी नियुक्ति

  • अनारक्षित (General) : 79 पद
  • एससी (SC) : 35 पद
  • एसटी (ST) : 2 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 20 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC) : 21 पद
  • अति पिछड़े वर्ग की महिलाएं : 7 पद
  • एमबीसी (MBC) : 37 पद

जल्द जारी होगा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

जिन उम्मीदवारों ने 25 अप्रैल से 21 मई 2025 के बीच आवेदन किया है, उनके लिए यह परीक्षा तिथि बड़ी राहत लेकर आई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में ले जाएं और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक व अन्य अपडेट्स के लिए बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

पात्रता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से आईएससी (कृषि) या कृषि में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अन्य किसी समकक्ष योग्यता को मान्यता नहीं दी जाएगी।

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।

1. सामान्य वर्ग (पुरुष) : 18 से 37 वर्ष
2. सामान्य वर्ग (महिला) व BC/OBC (पुरुष/महिला) अधिकतम 40 वर्ष
3. SC/ST (पुरुष/महिला) : अधिकतम 42 वर्ष

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

दो चरणों में चयन किया जाएगा :
  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा फील्ड असिस्टेंट (कृषि विभाग) पद के लिए उम्मीदवारों से विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की मांग की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से आईएससी (कृषि) या कृषि में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि अन्य किसी भी समकक्ष शैक्षणिक योग्यता को मान्य नहीं माना जाएगा।
आयु सीमा की बात करें तो, यह 01 अगस्त 2025 को आधारित होगी। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित है। वहीं सामान्य वर्ग की महिलाओं, बीसी/ओबीसी वर्ग (पुरुष/महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी/एसटी वर्ग (पुरुष/महिला) के लिए आयु सीमा 42 वर्ष तक रखी गई है।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी- पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और फिर मुख्य परीक्षा (Mains) आयोजित की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के अनुसार ₹5200-₹20200 का मासिक वेतनमान तथा ₹1900 ग्रेड पे प्रदान किया जाएगा।
Also Read