MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विश्व पर्यावरण दिवस को पेड़ मां के नाम” अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह अभियान न सिर्फ प्रकृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है, बल्कि पौधरोपण को व्यक्तिगत और भावनात्मक सरोकार से भी जोड़ता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पांच जून गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस वर्ष का पर्यावरण दिवस ‘प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन’ विषय पर केंद्रित रहेगा।
Also Read