Example: A Site about Examples

India Pakistan Highlights: इंडिया टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से जीता अभिषेक शर्मा ने खूब धोया; भारत का जीत

India Pakistan Highlights
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

India Pakistan Highlights- भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 सुपर-4 का दूसरा मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से बुरी तरह हराया। 7 गेंद होने पर ही भारत ने मुकाबला हासिल कर लिया। 172 का लक्ष्य इतना आसान नहीं था। लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल इन दोनों ने मैच को जीतने में सफल दिया।

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से गिराया

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से गिराया। 7 गेंद होने पर ही भारत ने मुकाबला हासिल कर लिया। 172 का लक्ष्य इतना आसान नहीं था। लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल कीइन दोनों ने मैच को जीतने में सफल दिया।

3 ओवर में चाहिए 19 रन

भारत को आखिरी 3 ओवरों में 19 रन चाहिए जितने के लिए क्रीज पर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा मौजूद हैं। हार्दिक ने क्रीज पर आते ही चौका लगाया है। हार्दिक इसे जल्द से जल्द फीनिश करना चाहेंगे।

भारत के जीत 24 गेंद में चाहिए 27 रन

भारत के जीत के लिए 24 गेंद में 27 रन चाहिए। संजू सैमसन लगातार बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कनेक्शन नहीं हो पा था। हालांकि, इस समय रिस्क लेने की भी कोई जरूरत नहीं है आखिरी ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं।

अभिषेक शर्मा आउट

अभिषेक शर्मा पवेलियन लौटे। बहुत अच्छा खेल रहे थे। अभिषेक लेकिन एक खराब शॉर्ट खेलकर लौटे। लॉन्ग ऑन पर अच्छा कैच। अबरार ने लेंथ गेंद की थी। ऑफ साइड के बाहर थी. अभिषेक को पुल के लिए उकसाया। अभिषेक 39 गेंदों में छह चौके और पांच छक्कों के दम पर 74 रन बनाकर आउट हो गए।

12 ओवर पूरे होते हुए

12 ओवरों का खेल पूरा पूरा हुआ। इसके बाद टीम इंडिया को जीत के लिए 48 गेंदों में 55 रन बनाना होगा। तिलक और अभिषेक के बीच साझेदारी 11 रनों की हो चुकी है। अभी तक तिलक खामोश नजर में दिखते हुए। देखना होगा कि वह और कितनी देर तक खामोश रहते हैं। दूसरी तरफ अभिषेक हैं और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैच को एकतरफा बना दिया है। पिछले ओवर में उन्होंने दो चौकों से 11 रन शामिल किए।

टीम भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका लगा है। शुभमन गिल को जाना होगा। वह अपने अर्द्धशतक से चूक गए हैं, लेकिन अपना काम कर चुके हैं। भारत जिस स्थिति में हैं, वहां से मैच बस औपचारिकता भर नजर आ रहा है। गिल बोल्ड हुए। चौथे स्टंप पर गिरने के बाद गेंद अंदर आई। गिल समझ नहीं पाए, हल्के हाथों से ड्राइव का प्रयास था, लेकिन गेंद बल्ले को छकाती हुई विकेट पर जाकर लगी। गिल 28 गेंदों में 8 चौकों के दम पर 47 रनों को बनाकर आउट हुए।

जीत के बाद

पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने के बाद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। अभिषेक शर्मा ने अपनी और टीम इंडिया की जीत की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि तुम बोलते हो और हम जीतते हैं। वहीं शुभमन गिल ने भी कुछ ऐसा ही पोस्ट शेयर किया। उन्होंने भी मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा।

भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया

एशिया कप 2025 में टीम भारत ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान को हरा दिया। सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया।

एशिया कप में टीम भारत का विजय अभियान जारी

एशिया कप के सुपर-4 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। 172 रनों के लक्ष्य आसान नहीं होने के बावजूद भी टीम भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने केवल 39 गेंदों में 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 74 रनों की तेज पारी खेली। उप कप्तान शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 47 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने दो विकेट हासिल किए।

अभिषेक शर्मा शुभमन गिल ने रचा इतिहास

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय साझेदारी करने वाले T20 में पहली भारतीय जोड़ी बन गई है। उन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत और पाकिस्तान मैच की पल-पल की अपडेट लाइव स्कोर की हर जानकारी (Cricket Live Score) और पल-पल की अपडेट्स, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

एशिया कप 2025

भारत टीम के इस जीत के साथ उन्होंने सुपर-4 पॉइंट्स टेबल में खाता खोला था, हालांकि बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से भारत बांग्लादेश को पछाड़ नंबर-1 बन गया है। बांग्लादेश ने श्रीलंका पर एक गेंद रहते 4 विकेट से जीत दर्ज की थी जिसके बाद उनका नेट रन रेट +0.121 का है, जबकि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 गेंदें और 6 विकेट शेष रहते हराया जिस वजह से उनका नेट रन रेट +0.689 का है।

कैसा रहा भारत और पाकिस्तान मैच

फखर जमन और साहिबजादा फरहान (58) ने पहले विकेट के लिए 15 गेंदों में 21 रन जोड़े। इस जोड़ी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा और भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सैम अयूब ने फरहान का साथ दिया और 10 ओवर में 91 रन बोर्ड पर लगा दिए। उस समय लग रहा था कि पाकिस्तान 200 के स्कोर तक भी पहुंच सकता है। मगर आधी पारी के बाद शिवम दुबे अटैक पर आए और उन्होंने मैच ही पलट दिया। दूबे ने सैम अयूब और साहिबज़ादा फरहान के रूप में दो बड़े विकेट लेकर पाकिस्तान की गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान उन्हें कुलदीप यादव का भी साथ मिला। पाकिस्तान 20 ओवर में 171 रन बोर्ड पर लगा पाया।

इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा (74) और शुभमन गिल (47) की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 9.5 ओवर में 105 रन जोड़े। इसके बाद बाकी बल्लबाजों का काम आसान हो गया था। सूर्यकुमार यादव भले ही खाता ना खोल पाए हों, मगर तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

Also Read:

thailand vs india Football: अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैच के स्कोर, अपडेट, कमेंट्री

गरेना फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड 4 जून, 2025: 1000 डायमंड, साइलेंट स्टेटमेंट बंडल और बहुत कुछ

RCB vs PBKS Final: IPL 2025 देखें अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट